शब्दों का संसार
शब्द एक परिचय- क्या आप जानते हैं कि शब्द कहते किसे हैं और ये वास्तव में बनते कैसे हैं? या फिर आपने कभी सोचा है कि शब्दों की आवश्यकता क्यों पडी़? चलो आज हम इन सब प्रश्नों के उत्तर विस्तार से जानते हैं| शब्द किसे कहते हैं दो या दो से ज्यादा ध्वनियों का सार्थक समूह शब्द कहलाता है| किसी भी भाषा का लिखित रूप जिसे पढ़कर उसका अर्थ समझा जा सके वह शब्द कहलाता है| अगर सरल रूप से इसे समझे तो हम कह सकते हैं कि अगर हम कुछ पढ़ते हैं और पढ़ते ही उसका अर्थ भी समझ लेते हैं तो वह शब्द है| शब्द कैसे बनते हैं शब्द निर्माण की प्रक्रिया बहुत सूक्ष्म होती है क्योंकि शब्द भाषा की सबसे छोटी इकाई अर्थात् ध्वनि से मिलकर बनते हैं|आप सोच रहे होंगे कि ध्वनि क्या होती है? किसी भी भाषा को सीखने के लिए सबसे पहले उसकी वर्णमाला का ज्ञान होना आवश्यक होता है और ये वर्णमाला ध्वनियों का ही समूह होता है | इससे हमें ये पता चलता है कि भाषा की सबसे छोटी छोटी इकाई ध्वनि होती है| ध्वनि से शब्द बनाने के लिए पहले इसे दो भागों में बांटा गया और ये भाग हैं स्वर तथा व्यंजन| स्वर- स्वर भाषा की वह इकाई जिसका प्रयोग स्वतंत्र रू...